Windows से संबंधित कुछ Commands
Windows से संबंधित कुछ Commands
Msinfo32
MSINFO का पुरा नाम Microsoft Information होता है। इस कमाण्ड के द्वारा हम विंडोज के सूचना (Information) को प्राप्त कर सकते है या देख सकते है। जैसे Version, OS Name, RAM, Processor, BIOS Version etc.
जैसे आप अपने मोबाईल फोन का details or about देखना चाहते है, तो आप अपने फोन के settings में जाकर about मे जाकर देखते है, और आपके मोबाईल स्क्रीन पर आपके फोन का कुछ डिटेल्स आ जाता है।
तो आईए Amit Sir के steps को follow कर computer System का details मालूम करते है-
1. Start button पर click करे।
2. Keyboard से Msinfo32 type करे।
3. Keyboard से Enter बटन को दबाए।
तो आपके सामने आपके computer system का सारा details सामने निकल कर आ जाएगा।
Winver
Winver का पुरा नाम Windows Version होता है। इस कमाण्ड के द्वारा किसी भी computer system में कौन से operating system के version install है, उसे देख सकते है।
तो आईए Amit Sir के steps को follow कर computer System के version को मालूम करते है-
1. Start button पर click करे।
2. Keyboard से Winver type करे।
3. Keyboard से Enter बटन को दबाए।
तो आपके सामने आपके computer system मे install operating system का version आ जाएगा।
Calculator
Calc का पुरा नाम Calculator होता है। इस कमाण्ड के द्वारा हम किसी भी संख्या को आपस में जोड़, घटाव, गुणा, भाग, प्रतिशत आदि निकाल सकते है। मतलब कि आप calculation का काम कर सकते है, जैसे आप अपने फोन में calculator apps को open कर करते है।
तो आईए Amit Sir के steps को follow करते है और numbers को आपस में calculation करवाते है-
1. Start button पर click करे।
2. Keyboard से calculator type करे।
3. Keyboard से Enter बटन को दबाए।
तो आपके सामने compute screen पर calculator खुल जाएगा, जिसमें आप numbers के साथ calculation का काम कर सकते है।
Magnifier
Magnifier command के द्वारा हम अपने compute screen पर मौजूद चित्र और मैटर को increase (बड़ा) और decrease (छोटा) कर सकते है, जिससे हम आसानी से देख, पढ़ आदि कर सकते है।
Maximum zoom - 1600 % तक कर सकते है।
Minimum zoom - 100 % कर सकते है।
और By default zoom - भी 100 % होता है।
तो आईए Amit Sir के steps को follow करते है और computer screen पर मौजूद image or text को बड़ा-छोटा करते है-
1. Start button पर click करे।
2. Keyboard से magnifier type करे।
3. Keyboard से Enter बटन को दबाए।
तो आपके सामने compute screen पर जो भी चित्र और मैटर है वह आपके कमाण्ड से बड़ा-छोटा होते चला जाएगा।
Sticky Notes
इस कमाण्ड के द्वारा हम विंडोज के अंदर reminder purpose के लिए एक नोट्स बना सकते है ताकि वो हमको remind कराता रहे, जिससे हमें आने वाले समय में पता चलता रहे कि हमे आगे क्या करना चाहिए जैसे कहीं जाना हो, exam हो, बाजार से कुछ लाना हो आदि।
तो आईए Amit Sir के steps को follow करते है और sticky notes का प्रयोग करते है-
1. Start button पर click करे।
2. Keyboard से sticky notes को type करे।
3. Keyboard से Enter बटन को दबाए।
तो आपके सामने compute screen पर sticky notes open ho जाएगा जिसमें आपको एक + (Plus) का निशान दिखाई देगा जिसपर आप click करके एक नया पेज ओपन कर सकते है ताकि उसमें आप कुछ भी लिख सके अपने रिमांईड के लिए।
जितना आपको नोट्स बनाना है उतना आपको + (Plus) का निशान पर click करना होगा और अपने लिए नोट्स बनाना होगा।
अगर आपके द्वारा बनाए गए बहुत सारे नोट्स का पेज एक दूसरे पर ही आ रहा है तो आप नोट्स पेज के हेंडिग पर माउस के लेफ्ट बटन को दबा कर आप उसे एक जगह से दूसरे जगह move कर सकते है।
अगर आप अपने नोट्स के पेज को छोटा करना चाहते है तो माउस के cursor को नोट्स पेज के किनारे ले जाए और जब आपका माउस का cursor एक arrow का निशान बन जाए तब आप उसे अपने आवश्यकतानुसार adjust कर सकते है।
अगर आप अपने द्वारा बनाए गए नोट्स को देखना चाहते है, तो पहले सारे नोट्स को close button के द्वारा बंद करना होगा और फिर आपको start button पर click कर sticky notes जब आप टाईप करेंगे तो आपके computer screen पर दाए साईड में notes list दिखाई देंगे जिसपर click करने पर आपके द्वारा बनाया गय सारा नोट्स आपके computer screen पर आ जाएगा।
अगर आप नोट्स को मिटाना चाहते है तो पहले आप उस नोट्स को खोले, और सबसे उपर आपको दाया साईड में ... (three dots) दिखेगा उस पर आपको click करना होगा फिर delete notes पर click करना होगा।
Snipping Tool
इस कमाण्ड के द्वारा आप अपने monitor screen पर मौजूद जो भी चित्र, मैटर आदि है, उसका screen shot ले कर आप उसे अपने computer के मेमोरी में भविष्य के लिए सुरक्षित कर सकते है। जैसे आप अपने mobile phone में screen shot ले कर उस चित्र या मैटर को एडिट करते है और फिर सुरक्षित करते है।
Windows ने एक नया features add किया है, snipping tool में आपन विडियो recording भी कर सकते है, इसके लिए आपको अमित सर के बताए गए stpes को follow करना होगा।
तो आईए Amit Sir के steps को follow करते है और snipping tool command का प्रयोग करते है-
1. Start button पर click करे।
2. Keyboard से snipping tool को type करे।
3. Keyboard से Enter बटन को दबाए।
तो आपके सामने snipping tool command open हो जाएगा, और आपको सबसे उपर मौजूद एक कैमरा का चिग दिखेगा, जिसका नाम snip है, उस पर click करना होगा, जिससे वह वाईट होकर सेलेक्ट हो जाएगा और फिर आपको new करना होगा जिससे आपका माउस कर्सर plus में बदल जाएगा और अपने अनुसार माउस के लेफ्ट बटन को दबाकर खींचे जिससे आप screen shot ले सकते है।
अब उसी तरह से सबसे उपर मौजूद एक विडियो recording टाईप का एक बटन दिखेगा जिसपर click करते ही आप अपने screen पर विडियो recording का काम कर सकते है।
OSK
OSK का पूरा नाम On-Screen Keyboard है। OSK एक वर्चुअल कीबोर्ड होता है जो आपके computer screen पर दिखता है, और इसका उपयोग आप अपने माउस या टचस्क्रीन से कर सकते हैं।
OSK के मुख्य उपयोग:
-
OSK का प्रयोग आप वर्चुअल कीबोर्ड के रूप में भी कर सकते है, अगर आपका फिजिकल कीबोर्ड खराब हो गया है या काम नहीं कर रहा है, तो आप OSK का इस्तेमाल करके माउस से टाइप कर सकते हैं।
-
OSK का प्रयोग आप सुरक्षा के लिए भी कर सकते है कई लोग इसे ऑनलाइन पासवर्ड डालते समय इस्तेमाल करते हैं ताकि कीलॉगर्स से सुरक्षा हो सके, जो आपके कीबोर्ड की स्ट्रोक्स को ट्रैक कर सकते हैं।
-
OSK टचस्क्रीन डिवाइस पर भी काम करता है जैसे टचस्क्रीन लैपटॉप या टैबलेट्स में इसका बहुत उपयोग होता है, जहाँ फिजिकल कीबोर्ड की जगह स्क्रीन पर ही कीबोर्ड दिखता है।
तो आईए Amit Sir के steps को follow करते है और OSK का प्रयोग कर कीलॉगर्स से बचते है।
1. Start button पर click करे।
2. Keyboard से Osk को type करे।
3. Keyboard से Enter बटन को दबाए।
आप Windows Key + Ctrl + O दबाकर सीधे OSK खोल सकते हैं।
.png)