Windows Operating System में Microsoft Store क्या है?
अमित सर के blogs का एक और मजेदार Tips & Tricks जो आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कमाण्ड Microsoft Store तो आईए फिर किस बात की देरी कर रहे है, समझते है फिर अमित सर के steps को और उनके द्वारा बताए गए steps का पालन करते है।
Windows Operating System में Microsoft Store एक digital plateform है जो Windows users के लिए भिन्न-भिन्न Apps, Games, Music, Movies, आदि डिजिटल सामग्री को अपने computer system में डाउनलोड करने और एक्सेस करने की सुविधा प्रदान करता है। यह Microsoft Store Windows Operating System में free-installed आता है और इसकी help से users काे सुरक्षित और विश्वसनीय Apps को सर्च कर सकते हैं और अपने कंप्यूटर को विभिन्न प्रकार के सॉफ्टवेयर से connect कर सकते हैं।
Microsoft Store के मुख्य कमांड्स और उनका उपयोग
Microsoft Store में बहुत सारे महत्वपूर्ण commands होते हैं, जो इसे navigae करने, items को search करने, download करने और अपने computer device में apps को manage करने में मदद करते हैं।
1. Install (इंस्टॉल करना)
Windows में Microsoft Store users के लिए सबसे महत्वपूर्ण और उपयोगी कमांड Install है। इस कमांड का उपयोग कर आप अपने computer system में किसी भी प्रकार का ऐप्स या गेम्स जो आपके computer systme में support करता है, उसे आप आसानी से इंस्टॉल कर सकते है।
2. Get (प्राप्त करें)
कुछ ऐप्स या सामग्री आदि को डाउनलोड करने के लिए Microsoft Store में "Get" बटन होता है। यह फ़्री ऐप्स, गेम्स, या सेवाओं के लिए उपयोग होता है।
3. Open (खोलना)
आपके Computer System में जब कोई ऐप इंस्टॉल हो जाता है, तो आप उसे सीधे Microsoft Store से "Open" बटन का प्रयोग कर उसे खोल सकते हैं। यह कमांड आपको इंस्टॉल किए गए ऐप को बिना डेस्कटॉप पर जाएं सीधे खोलने में मदद करता है।
4. Update (अपडेट करना)
अगर भविष्य में कोई नया features आता है, आपके computer system में install apps में तो आप Microsoft Store के माध्यम से इंस्टॉल किए गए ऐप्स को अपडेट कर सकते हैं। जब किसी ऐप का नया वर्शन उपलब्ध होता है, तो "Update" कमांड उस ऐप को अपडेट करता है।
5. Uninstall (अनइंस्टॉल करना)
अपने computer system में अगर आप किसी ऐप का उपयोग नहीं कर रहे हैं या उसे हटाना चाहते हैं, तो Microsoft Store आपको उसे uninstall करने की सुविधा देता है। हालांकि, Uninstall कमांड सीधे Microsoft Store में नहीं होता; इसे Settings या File Explorer से किया जा सकता है।
6. Get Updates (अपडेट्स प्राप्त करें)
यह कमांड सभी इंस्टॉल किए गए ऐप्स और गेम्स के नवीनतम अपडेट्स को एक साथ चेक करता है और उन्हें डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू करता है।
7. Redeem a Code (कोड को रिडीम करें)
Microsoft Store में अगर आपके पास कोई प्रोमोशनल कोड, गिफ्ट कार्ड, या अन्य डिजिटल कोड है, तो आप उसे रिडीम कर सकते हैं।
8. Add to Cart (कार्ट में डालें)
अगर आप किसी ऐप या गेम को तुरंत नहीं खरीदना चाहते हैं, तो उसे बाद में खरीदने के लिए कार्ट में डाल सकते हैं।
9. Wishlist (इच्छा-सूची)
Wishlist विकल्प आपको उन ऐप्स और गेम्स को जोड़ने की सुविधा देता है, जिन्हें आप भविष्य में खरीदना चाहते हैं।
10. Library (लाइब्रेरी)
Library विकल्प Microsoft Store में आपके सभी डाउनलोडेड, इंस्टॉल किए गए और खरीदे गए ऐप्स और गेम्स का संग्रह होता है।
11. Rate and Review (रेट और समीक्षा)
यह कमांड आपको किसी ऐप या गेम को रेटिंग देने और उसकी समीक्षा लिखने की सुविधा देता है।
.png)