Windows में File Explorer क्‍या होता है?

amitblog 02 Nov 2024 | 11:26 am Windows

My Amit Sir के इस blogs में आप आप जानेंगे कि Windows Operating System में File Explorer एक महत्वपूर्ण tool है, जिसका प्रयोग folder, files, अन्य drive आदि को browse करने, files, folders आदि को copy paste, और other works को प्रबंधित करने के लिए किया जाता है। Files Explorer में कई तरह के commands or option मौजूद होते हैं, जिनसे आप अपनी files को आसानी से प्रबंधित (Manage) कर सकते हैं। तो इसके लिए आपकाे अमित सर के steps को follow कर सकते है। 

File Explorer Commands और उनका उपयोग:

1. File Menu:

  • New Window: इस कमाण्‍ड के द्वारा आप एक नया File Explorer window को खोल सकते है। 
  • Open Command Prompt: इस कमाण्‍ड के द्वारा आप एक किसी विशिष्ट folder में Command Prompt को खोल सकते है।
  • Delete: इस कमाण्‍ड के द्वारा आपक किसी फाइल या फ़ोल्डर को डिलीट कर सकते है। 
  • Rename: इस कमाण्‍ड के द्वारा आप किसी बंद फाईल या फोल्‍डर के नाम को बदल सकते है। 
  • Properties: इस कमाण्‍ड के द्वारा आप सेलेक्‍टेड फाइल या फ़ोल्डर की विशेषताएं देख सकते है। 
  •  

2. Home Tab Commands:

  • Cut (Ctrl + X): इस कमाण्‍ड के द्वारा सेलेक्‍टेड फ़ाइल, फोल्‍डरों को एक जगह से दूसरे जगहो पर ले जाने के लिए किया जाता है। 
  • Copy (Ctrl + C): इस कमाण्‍ड के द्वारा सेलेक्‍टेड फ़ाइल, फोल्‍डरों को बिना हटाए हुए एक जगह से दूसरे जगह पर ले जा सकते है।
  • Paste (Ctrl + V): इस कमाण्‍ड के द्वारा कट या कॉपी की गई फ़ाइल, फोल्‍डरों को किसी सेलेक्‍टेड स्‍थान पर ला सकते है। 
  • Copy Path: इस कमाण्‍ड के द्वार आप सेलेक्‍टेड फाइल या फ़ोल्डर के path को copy कर सकते है।
  • Move To: इस कमाण्‍ड के द्वारा आप किसी फ़ाइल या फोल्‍डर को किसी भी दूसरे Folder में move or send कर सकते है। 
  • Copy To: इस कमाण्‍ड के द्वारा किसी भी फ़ाइल की कॉपी को किसी भी दूसरे फ़ोल्डर में ले जा सकते है। 
  • Delete (Del): इस कमाण्‍ड के द्वारा हम सेलेक्‍टेड फाइल और फोल्‍डर को डिलीट कर सकते है। 
  • Rename (F2): इस कमाण्‍ड के द्वारा किसी भी सेलेक्‍टेड फाइल का नाम बदल सकते है। 
  • New Folder: इस कमाण्‍ड के द्वारा नया फ़ोल्डर बना सकते है। 
  • Select All (Ctrl + A): इस कमाण्‍ड के द्वारा सभी फाइलों का एक बार में सेलेक्‍ट कर सकते है। 
  • Invert Selection: इस कमाण्‍ड के द्वारा सेलेक्‍ट को उलटने के लिए, ताकि सेलेक्‍टेड फाइलें unselected हो जाएं और unselected file selected हो जाएं।

3. Share Tab Commands:

  • Share: इस कमाण्‍ड के द्वारा सेलेक्‍ट किए गए फ़ाइल को अन्य users या Network पर share कर सकते है। 
  • Email: इस कमाण्‍ड के द्वारा सेलेक्‍टेड फ़ाइल को ईमेल में attachement कर सेंड कर सकते है। 
  • Zip: इस कमाण्‍ड के द्वारा बहुत सारें फाइलों को एक साथ जोड़ कर और साईज को कम कर सकते है। 
  • Burn to Disc: इस कमाण्‍ड के द्वारा सेलेक्‍टेड फाइलों को डिस्क पर काॅपी कर सकते है। 
  • Print: इस कमाण्‍ड के द्वारा सेलेक्‍टेड फाइल को प्रिंट कर सकते है।
  • Fax: इस कमाण्‍ड के द्वारा फ़ाइल को फ़ैक्स के माध्यम से किसी दूसरे जगहों पर मौजूद फैक्‍स में भेज सकते है। 

4. View Tab Commands:

  • Panes:
    • Navigation Pane: इस कमाण्‍ड के द्वारा बाईं ओर नेविगेशन पेन को दिखाने या छिपाने के लिए किया जाता है। 
    • Preview Pane: इस कमाण्‍ड के द्वारा सेलेक्‍टेड फ़ाइल का preview देख सकते है। 
    • Details Pane: इस कमाण्‍ड के द्वारा फ़ाइल के proerties को देख सकते है। 
  • Layout:
    • Extra Large Icons, Large Icons, Medium Icons, Small Icons: आइकनों का आकार बदलने के लिए इस कमाण्‍ड का प्रयोग किया जाता है। 
    • List: फाइलों को लिस्ट व्यू में दिखाने के लिए इस कमाण्‍ड का प्रयोग किया जाता है। 
    • Details: फाइलों का विस्तृत विवरण दिखाने के लिए इस कमाण्‍ड का प्रयोग किया जाता है। 
    • Tiles: टाइल व्यू में फाइलें देखने के लिए इस कमाण्‍ड का प्रयोग किया जाता है।  
  • Sort By: फाइलों को नाम, तारीख, आकार, या प्रकार के अनुसार क्रमबद्ध करने के लिए आप इस कमाण्‍ड का प्रयोग कर सकते है। 
  • Group By: फाइलों को अलग-अलग समूहों में देखने के लिए आप इस कमाण्‍ड का प्रयोग कर सकते है। 
  • Options: फ़ोल्डर और सर्च विकल्पों को कस्टमाइज़ करने के लिए आप इस कमाण्‍ड का प्रयोग कर सकते है। 

5. Quick Access Toolbar:

  • File Explorer के टॉप पर बायां साइड में Quick Access Toolbar में मुख्य कमांड्स जैसे Cut, Copy, Paste, Undo, Redo आदि आसानी से उपलब्ध होते हैं जिसका आप अपने आवश्‍यकतानुसार प्रयोग कर सकते है। 

6. Navigation और Shortcuts:

  • Back (Alt + Left Arrow): पिछले फ़ोल्डर पर जाने के लिए आप इस कमाण्‍ड का प्रयोग कर सकते है। 
  • Forward (Alt + Right Arrow): अगले फ़ोल्डर पर जाने के लिए आप इस कमाण्‍ड का प्रयोग कर सकते है। 
  • Up (Alt + Up Arrow): एक स्तर ऊपर के फ़ोल्डर में जाने के लिए आप इस कमाण्‍ड का प्रयोग कर सकते है। 

7. Search Bar:

  • File Explorer के टॉप राइट में स्थित सर्च बार का उपयोग किसी विशेष फ़ाइल या फ़ोल्डर को जलदी से खोजने के लिए आप इसका प्रयोग कर सकते हैं।

अमित सर के इस blogs में आप उक्‍त सारे File Explorer कमांड्स की जानकारी से बहुत सारे उपयोगकर्ता आसानी से अपनी फाइलों, फोल्‍डरों को manage, search, edit, share, print, mail आदि कर सकते हैं, जो आपके computer system में मौजूद windows operating system में lab works और फाइल management में काफी हद तक सहायक है।


Share


Related Posts