January 2024
amitblog 22 Oct 2024 | 3:44 pm Current Affairs 2024
यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-
- हाल ही में सऊदी अरब के ‘मक्का’ शहर में विशाल सोने के भंडार का पता चला है।
- हाल ही में वाइस एडमिरल ‘वी. श्रीनिवास’ ने दक्षिणी नौसेना कमान के 30वें फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (FOCINC) के रूप में पदभार संभाला है।
- हाल ही में ‘फेलिक्स त्सेसीकेदी’ कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के नए राष्ट्रपति के रूप में चुने गए हैं।
- हाल ही में वित्त मंत्रालय के अनुसार पिछले नौ महीनों के दौरान जीएसटी संग्रह में ’12 प्रतिशत’ की वृद्धि दर्ज की गई है।
- हाल ही में लैटिन अमेरिका और कैरिबियन व्यापार परिषद के निदेशक ‘श्री एलपी हेमंत के श्रीनिवासुलु’ को प्रतिष्ठित ‘मैन ऑफ द ईयर 2023’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- हाल ही में देश का पहला कन्या सैनिक स्कूल उत्तर प्रदेश के ‘वृंदावन’ शहर में खोला गया है।
- हाल ही में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज ‘डेविड वार्नर’ ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।
- हाल ही में डेनमार्क की ‘क्वीन मार्ग्रेथ द्वितीय’ (Queen Margrethe II) ने अपने पद को छोड़ने की घोषणा की है।
- हाल ही में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ‘सुधांशु पंत’ को राजस्थान के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
- हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के ‘गांधीनगर’ में राष्ट्रीय सहकारी डेयरी संघ कार्यालय (NCDFI) के नए कार्यालय भवन की आधारशिला रखी है।
- हाल ही में न्यायाधीश ‘एस चंद्रशेखर’ को झारखंड उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
- हाल ही में 02 जनवरी को ‘विश्व अंतर्मुखी दिवस‘ (World Introvert Day 2024) मनाया जाएगा।
- हाल ही में खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) ने ‘साउथ कोरिया’ देश के साथ मुक्त व्यापार समझौता किया है।
- हाल ही में ‘उल्फा गुट’ और असम राज्य सरकार के बीच त्रिपक्षीय समझौता हुआ है।
- हाल ही में चेन्नई पोर्ट, तमिलनाडु से ‘सागर परिक्रमा’ का 10वां चरण शुरू हुआ है।
.png)