Folder क्या है? Folder कैसे बनाए ?
फोल्डर एक प्रकार का डिजिटल या भौतिक स्थान (जगह) होता है, जिसका उपयोग हम अपनी फाइल्स, दस्तावेज़ों, चित्रों और अन्य डेटा को व्यवस्थित ढंग से संग्रहीत (स्टोर) करने के लिए करते हैं। कंप्यूटर, मोबाइल, या लैपटॉप में यह एक वर्चुअल कंटेनर की तरह होता है जिसमें हम अलग-अलग प्रकार की फाइल्स को रख सकते हैं।
उदाहरण के लिए, जैसे हम अपने घर या कार्यालय में कागज़ात को व्यवस्थित करने के लिए फोल्डर का उपयोग करते हैं, उसी तरह कंप्यूटर में भी विभिन्न प्रकार की फाइल्स को एक जगह पर व्यवस्थित रूप से रखने के लिए फोल्डर का इस्तेमाल किया जाता है ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें आसानी से खोजा जा सके।
Folder 📂 का colour हमेशा yellow ही होता है। आप इसके चित्र को customize command के द्वारा बदल भी सकते है।
Folder बनाने के लिए कीबोर्ड से CTRL + SHIFT+ N को दबाए
या
1. Desktop के खाली जगह पर Right click करे।
2. New पर click करें।
3. Folder पर click करे।
4. नया नाम टाइप करें।
5. कीबोर्ड से enter button को दबाए।
.png)