नोटपैड++ क्‍या है, इसे कैसे डाउनलोड करें

amitblog 28 Oct 2024 | 11:37 am Programming, Technology

इस ब्‍लॉग में अमित सर के द्वारा कि  नोटपैड++ क्‍या है और इसे कैसे डाउनलोड करें? तो ये सब जानने के लिए आपको अमित सर के ब्‍लॉग को पढ़ना होगा। तो देर किस बात की आईए फिर समझते है। 

नोटपैड++ क्‍या है?
Notepad ++ एक free और उन्नत text editor or source editor software है, जो मुख्य रूप से windows operating system के लिए design किया गया है। यह software programmer और codes के बीच बहुत ही महत्‍वपूर्ण और लोकप्रिय है क्योंकि यह कई programming languages जैसे C++, Java, HTML, CSS, PHP, Python और JavaScript को support करता है। इसके main features, जैसे syntax highlighting, code folding,multi document tabs, आदि इसे साधारण नोटपैड से बेहतर बनाते हैं।

Notepad ++ के main advantage 

  • सिंटैक्स हाइलाइटिंग और फोल्डिंग: कोडिंग करते समय अलग-अलग भाषाओं के लिए रंगीन कोड हाइलाइटिंग।
  • मल्टी-डॉक्युमेंट टैब्स: एक साथ कई फाइलें खोलने और स्विच करने की सुविधा।
  • प्लगइन सपोर्ट: इसे विभिन्न प्लगइन्स से कस्टमाइज़ किया जा सकता है।
  • ऑटो-सेव: आपकी फाइलें अपने-आप सेव होती रहती हैं, जिससे डेटा का नुकसान नहीं होता।

नोटपैड++ कैसे डाउनलोड करें?

  1. नोटपैड++ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: अपने ब्राउज़र में https://notepad-plus-plus.org/ खोलें।
  2. डाउनलोड सेक्शन पर जाएं: होमपेज पर ही "Download" का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
  3. सही वर्जन चुनें: अपने सिस्टम के अनुसार 32-bit या 64-bit वर्जन चुनें।
  4. इंस्टॉलर डाउनलोड करें: डाउनलोड बटन पर क्लिक करके इंस्टॉलर फाइल को डाउनलोड करें।
  5. इंस्टॉल करें: डाउनलोड होने के बाद फाइल को ओपन करें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए इंस्टॉल प्रक्रिया पूरी करें।

अब, आप नोटपैड++ का उपयोग करके My Amit Sir के बताए गए coding or text editing आसानी से कर सकते हैं।


Share


Related Posts