जवानी में ही हड्डियों से आने लगी है कट-कट की आवाज तो क्या खाये और क्या करें?
अमित सर के इस blogs में आप जानेंगे कि क्यों जवानी में ही हड्डियों से आने लगी है कट-कट की आवाज तो क्या खाये और क्या कों?
यदि आपके हड्डियों से कट-कट की आवाज आने लगी है, तो यह संकेत मिलता है कि आपके शरीर की हड्डियाँ, जहॉं-जहॉं कट-कट की आवाज आ रही है, वहॉं-वहॉं हड्डियाँ कमजोर होती जा रही हैं। अपने हड्डियों की मजबूती बनाए रखने के लिए सही खान-पान और जीवनशैली अपनाना आज के समयानुसार बहुत ही जरूरी है।
क्या खाएं?
- हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ बहुत ही महत्वपूर्ण है। दूध, दही, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियाँ (जैसे पालक), बादाम, तिल और सोया उत्पादों का सेवन करें।
- विटामिन D हड्डियों में कैल्शियम को सोखने में बहुत ही मदद करता है। सुबह-सुबह (सुबह आठ बजे से पहले) की धूप में कुछ समय बिताएँ और अंडे की जर्दी, मशरूम और फोर्टिफाइड दूध आदि का सेवन करें।
- प्रोटीन युक्त आहार आपके शरीर के मांसपेशियों की मजबूती के लिए प्रोटीन बहुत ही जरूरी है। अंडे, दालें, छोले, मटर, चिकन और मछली आदि का सेवन करें।
- मैग्नीशियम और जिंक आपके शरीर के हड्डियों की घनत्व को बढ़ाने में बहुत सहायक मंद होते हैं। नट्स, बीज, साबुत अनाज, और हरी पत्तेदार सब्जियाँ आदि खाएँ।
- ओमेगा-3 आपके शरीर के हड्डियों के लिए बहुत ही लाभप्रद होता है। इसके लिए अखरोट, अलसी के बीज और मछली जैसे सैल्मन आदि का सेवन करें।
क्या करें?
- आप रेगुलर एक्सरसाइज से भी वेट-बेयरिंग एक्सरसाइज जैसे वॉकिंग, जॉगिंग, और वेट लिफ्टिंग आदि करने से भी आपके शरीर की हड्डियाँ बहुत मजबूत होती हैं।
- स्ट्रेचिंग से भी आपके शरीर के मांसपेशियाँ और जोड़ों का लचीलापन बढ़ता है, जो आपके शरीर के हड्डियों पर दबाव को बहुत ही कम करता है।
- आपको स्मोकिंग और अल्कोहल से बचना चाहिए। धूम्रपान और शराब आदि का सेवन आपके शरीर के हड्डियों को बहुत ही कमजोर बना देती है।
- हर रोज सुबह लगभग आठ बजे से पहले रोजाना धूप में समय बिताएं, जिससे आपको विटामिन D मिलेगा ।
- आप हमेशा सही मुद्रा बनाए रखें बैठते और खड़े होते समय सही मुद्रा बनाए रखें ताकि आपके शरीर के हड्डियों पर अनावश्यक दबाव न पड़े।
उपर दिए गए बातों का ध्यान में रखकर आप अपने शरीर के हड्डियों की सेहत में सुधार कर सकते हैं और कट-कट की आवाज से आप निजात पा सकते हैं।
जवानी में ही हड्डियों से आने लगी है कट-कट की अवाज, तो तुरंत खाना शुरू कर दे ये एक ड्राई फ्रुट ।
- कैल्शियम मानव के शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है, कैल्शियम की कमी की वजह से आपके शरीर की हड्डियाँ बहुत ही कमजोर हो जाती है और कट-कट की अवाज आने लगता है।
- हड्डियॉं मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक अंग होता है, जिसपर पूरा मानवजाति का पूरा शरीर आधारित होता है।
- लेकिन आजकल के खान-पान में पोषण की कमी के कारण बहुत ही कम आयु में ही मानवजाति के हड्डियों में कमजोरी का शिकायत देखने को मिलता है।
- जैसे-जैसे मानवजाति का उम्र बढते जाता है, वैसे-वैसे कैल्शियम की कमी की वजह से आपकी हड्डियों में बहुत ही दिक्कत और भी बढ़ने लगती है।
- कैल्शियम आपकी हड्डियों के अलावा आपके दांतों, दिल, मांसपेशियों आदि की कार्यप्रणाली और तंत्रिता तंत्र के काम-काज में भी अहम भूमिका निभाता है।
- अगर आप नहीं चाहते है कि आपकी हड्डियॉं कमजोर हों और आए दिन आपके हड्डियों में होने वाले दर्द से बचना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में एक चीज जरूर से जरूर लेना चाहिए।
- इस ड्राई फ्रूट का नाम है अंजीर, जो आपके पोषक तत्तों का पावरहाउस के तरह काम करता है, इसमें प्रर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, फाईबर आदि और भी बहुत सारा विटामिन्स होते है।
- आपको करना है क्या, सूखे हुए अंजीर को आप रात में ही पानी में भिंगोकर रख दे और फिर अगले दिन सुबह में खाली पेट में उसको खा ले।
Disclaimer
इस लेख में दिए गए सुझाव और जानकारी केवल सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता के लिए हैं। यह किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। हड्डियों से जुड़ी समस्याओं या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या के लिए कृपया किसी योग्य डॉक्टर या स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श लें। इस वेबसाइट, myamitsir.com, का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है और किसी भी तरह की स्वास्थ्य सेवा या इलाज प्रदान करना नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार चिकित्सकीय सलाह का पालन करें।
.png)